इमारत ढहने की घटना के संबंध में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है. MCD के दक्षिण जोन के डिप्टी कमिश्नर ने साकेत मेट्रो स्टेशन के पास, सैद-उल-अजायब, वेस्टर्न मार्ग, गली नंबर 5 में एक इमारत के ढहने के मामले में, जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग डिपार्टमेंट-II) अमन जैन को अपने कर्तव्यों में लापरवाही और ढिलाई बरतने के आधार पर, और असिस्टेंट इंजीनियर (बिल्डिंग डिपार्टमेंट-II) सुदेश सिंह चौहान को प्रभावी निगरानी न रखने और ढिलाई बरतने के आधार पर निलंबित करने का आदेश दिया है.
घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती
हादसे में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. इमारत ढहने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. घटना की जांच के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *