केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की नई आन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली की खरीद मामले में सख्त कदम उठाया है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने ओएसएम सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष समिति का भी गठन कर दिया है।
खरीद प्र

क्रिया पर उठे थे सवाल
यह फैसला ओएसएम प्रणाली की खरीद में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। ज्ञात हो कि इस वर्ष सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की कापियों के मूल्यांकन के लिए पूरी तरह से डिजिटल आन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का उपयोग किया था। परिणाम घोषित होने के बाद कई छात्रों ने शिकायत की थी कि स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं के पन्ने धुंधले थे और कुछ पन्ने गायब थे। इसके बाद से ही इस नई तकनीक की विश्वसनीयता और इसकी खरीद प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई थी। इसी विवाद को देखते हुए सरकार ने शीर्ष अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए पूरी टेंडर प्रक्रिया और खरीद की जांच के आदेश दिए हैं।











Leave a Reply