देहरादून। उत्तराखण्ड की पत्रकारिता जगत में एक और महत्वपूर्ण कदम जुड़ गया है। दून घाटी, देहरादून से प्रकाशित होने वाला नया साप्ताहिक समाचार पत्र यश वीर टाइम्स गत् शनिवार को विधिवत रूप से प्रकाशित होकर पाठकों के बीच पहुंचा। समाचार पत्र का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की समस्याओं, जनहित के मुद्दों, विकास कार्यों तथा उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत को प्रमुखता से उठाना है।
यश वीर टाइम्स निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता के संकल्प के साथ प्रकाशन जगत में प्रवेश कर रहा है। समाचार पत्र प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों की खबरों को भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा, ताकि आम जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
समाचार पत्र के संपादकीय मंडल ने विश्वास व्यक्त किया है कि यश वीर टाइम्स पाठकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विश्वसनीय और तथ्यपरक समाचार उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विशेष लेख और विश्लेषण भी प्रकाशित किए जाएंगे।
पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवियों ने यश वीर टाइम्स के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए इसे जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया है।

