अपुष्ट ख़बरों के अनुसार 2027 में कई सिटिंग विधायक अपनी सीट गंवा सकते हैं जिनमें मसूरी विधानसभा से चार बार विधायक रहे श्री गणेश जोशी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।
वर्तमान में कृषि, कृषक कल्याण और उद्यान (बागवानी) मंत्री के रूप में कार्यरत गणेश जोशी और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है।

कहा जा रहा है कि देहरादून के निवर्तमान मेयर श्री सुनील उनियाल गामा का दावा मसूरी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मजबूत है। वैसे भी असम और बंगाल चुनावों में अपनी जीत से उत्साहित भाजपा उत्तराखंड में भी सरकार रिपीट करने का मन बना चुकी है। ऐसे में संगठन का जोर ऐसे नए चेहरों पर दांव लगाने पर है जिनकी ‘संगठन पर पकड़ और परफॉर्मेंस’ दोनों ही ग़ज़ब के हैं।
2018 से 2023 तक का सुनील उनियाल गामा का देहरादून के मेयर के रूप में कार्यकाल बहुत ही उत्साहजनक रहा लेकिन उनके कार्यकाल में नगर निगम द्वारा किया गया विकास विवादों में भी रहा, जिसको देखते हुऐ पार्टी ने सौरभ थपलियाल को चुना। 2019 और 2020 के वर्षों में जब कोरोना चरम पर था तब भी मेयर सुनील उनियाल गामा ने सर्वाेत्तम काम किया और भाजपा 2025 में भी लगातार दूसरी बार अपना मेयर बनवा पाई। इसी कारण गामा का दावा मसूरी सीट पर बहुत मजबूत माना जा रहा है।
अंकित त्यागी

