केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पंजाब भाजपा नेतृत्व को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंकने का संदेश देते हुए सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में शाह ने पार्टी नेताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर लोगों का विश्वास जीतने और भाजपा की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में पंजाब की बढ़ती कर्ज स्थिति, नशे की समस्या, कानून-व्यवस्था, धार्मिक परिवर्तन और मिट्टी की सेहत जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे। भाजपा नेतृत्व ने कहा कि पंजाब को मौजूदा आर्थिक संकट से बाहर निकालना केंद्र सरकार और पार्टी की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने कहा कि पंजाब को उसके हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता और राज्य को फिर से उसकी पुरानी पहचान और समृद्धि दिलाने की जरूरत है।

बैठक में यह भी स्वीकार किया गया कि पंजाब में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती लोगों का भरोसा जीतना है। शाह और नितिन नबीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और पार्टी के दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में ‘डबल इंजन सरकार’ की अवधारणा पर भी जोर दिया गया। नेताओं का कहना था कि पंजाब को विकास की नई दिशा देने के लिए केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा की सरकार की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *