खुद को आलसी और बेरोजगार युवाओं की आवाज बताने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। महज 4-5 दिनों में CJP ने इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स जुटाकर भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी जैसी बड़ी राजनीतिक पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है। 16 मई की रात शुरू हुए इस ऑनलाइन कैंपेन ने युवाओं के बीच खास लोकप्रियता हासिल की। हालांकि भारत में CJP का एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट बंद कर दिया गया है, लेकिन इंस्टाग्राम
पर इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खबर लिखे जाने तक CJP के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स 14.2 मिलियन पहुंच चुके थे, जबकि BJP के 8.8 मिलियन, कांग्रेस के 13.3 मिलियन, आम आदमी पार्टी के 1.9 मिलियन और समाजवादी पार्टी के 870K फॉलोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस मुहिम को कई सेलिब्रिटी और इंफ्लुएंसर्स का भी समर्थन मिल रहा है। फिल्म निर्देशक Anurag Kashyap, अभिनेत्री Dia Mirza, गायक Vishal Dadlani, अभिनेत्री Konkona Sen Sharma और अभिनेत्री Esha Gupta समेत कई चर्चित हस्तियां इसे फॉलो कर रही हैं। इंटरनेट पर CJP को लेकर युवाओं के बीच लगातार चर्चा बढ़ रही है और यह कैंपेन सोशल मीडिया ट्रेंड का बड़ा उदाहरण बनता जा रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से आगे निकल दिखाई अपनी लोकप्रियता












Leave a Reply